Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurश्रम-सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने किया आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

श्रम-सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने किया आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा में परखी खाने की गुणवत्ता

ललितपुर। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि मंत्री श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग उ.प्र. अनिल राजभर एवं राज्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनसे उनका हाल-चाल पूछा व बच्चों के साथ खाना खाया, खाने की गुणवत्ता की जांच की। प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय जियालाल से विद्यालय संचालन में आ रही समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। अटल आवासीय विद्यालय उत्तर प्रदेश के 18 मण्डलों में संचालित किये जा रहे हैं जो पूर्णत: नवोदय की तर्ज पर संचालित हैं वर्तमान में 79 छात्र-छात्रायें आवासीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं भविष्य में 1000 छात्र-छात्राओं की क्षमता के साथ विद्यालय का संचालन कराये जाने की योजना है। निरीक्षण के समय उप श्रम आयुक्त झांसी क्षेत्र झांसी नदीम अहमद, सहायक श्रम आयुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी डी.पी. अग्रहरि, आशीष कुमार अवस्थी, पी.डब्लू.डी. से इंजी. दीपांकर चौधरी व नवनीत सिंह, ग्राम प्रधान धौर्रा धीरज सिंह यादव, पी.आर.ओ. एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular