Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeश्रम विभाग और उद्योग आपस में एक दूसरे के पूरक: रविन्द्र

श्रम विभाग और उद्योग आपस में एक दूसरे के पूरक: रविन्द्र

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। मेरठ जोन, मेरठ के डिप्टी डायरेक्टर कारखाना रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि श्रम विभाग और उद्योग अपस में एक दूसरे के पूरक हैं। इसलिए एक साथ मिल-जुलकर चलना चाहिए। विभाग और इंडस्ट्री में आपस में तालमेल होना चाहिए, एक दूसरे पर विश्वास होना चाहिए।, तभी इण्डस्ट्री का विकास संभव है।
प्रताप मार्केट स्थित आईआईए भवन के सभागार में डिप्टी डायरेक्टर रविन्द्र कुमार सिंह आज आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना की अध्यक्षता में श्रम कानून संबंधित एक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि संस्था के सभी सदस्य विभागों के नियम व कानूने का पालन करंे। कार्यशाला में शॉप एण्ड कर्मिश्यल एक्ट एवं फैक्ट्री एक्ट के नियम व कानून के बारे में पूछा गया, ताकि संस्था के सदस्य उन नियमो का पालन विधिवत रूप से कर सकें। उन्होंने कहा की किसी भी संस्था के सदस्य के यहाँ सर्वे या निरीक्षण के लिए अधिकारी जाते है, तो वह भयभीत सा हो जाता है। उन्होेंने आग्रह किया कि किसी भी उद्योग में जाने से पूर्व संस्था को अवगत कराया जाये, ताकि सर्वे के दौरान संस्था के पदाधिकारी मौजूद हो सके। संस्था एवं विभाग में आपसी समन्वय बन सके। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की परेशानी के निवारण हेतु निरन्तर एक बैठक अवश्य होनी चाहिए, ताकि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान हो सकें।
श्रम विभाग मेरठ जोन के डिप्टी डायरेक्टर रविन्द्र कुमार ने आईआईए चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग के अधिकारियों एवं उद्यमियों को प्रत्यक्ष रूप से उद्योग में आने वाली समस्यओं के समाधान को नियम व जानकारी के माध्यम से काफी हद तक सुलझाया जा सकता है। उन्होने कहा कि उद्योग के विकास से ही देश का विकास सम्भव है। उन्होंने शॉप एण्ड कर्मिश्यल एक्ट एवं फैक्ट्री एक्ट के बारे में कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को बतात हुए कहा कि शॉप एण्ड कर्निश्यल एक्ट में पंजीकरण 19 श्रमिको तक लागू होता है और फैक्ट्री एक्ट में 20 से ऊपर श्रमिको पर लागू होता है। पंजीकरण निवेश मित्र पार्टल के माध्यम से किया जा सकता है। संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने विभागीय उत्पीड़न को रोकने के लिए एक टाइगर फोर्स गठित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी महीप सिंह, किशन अवतार, के. पी. सिंह, मनोज कुमार वीरेद्र सिंह रावत आदि समेत आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केआरसिंघल, आरकेधवन, मण्डलीय सचिव अशोक छाबडा आदि ने अपने विचार रखे। कार्यशाला के अन्त में चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा का सुझाव मानते हुए टाइगर फोर्स का गठन कर दिया गया। जिसमें हर औद्योगिक क्षेत्र से सदस्यो को शामिल किया गया है। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से श्रम विभाग के सभी अधिकारियों को संस्था का एक प्रतीक चिन्ह भेट कर उनको सम्मानित किया गया। कार्यशाला में संजय अरोड़ा, संजय बजाज, दर्शन कुमार शर्मा, अनुज कुमार जैन, संजय जैन, सुषमा बजाज, मदन लाल अरोड़ा, तनमय सचदेवा, विरभान भटेजा, हर्षल गोयल, अरविद्र खन्ना, सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, विकास मलिक, विनय दहुजा, संजय यादव, रजत मित्तल, सरदार मनमोहन सिंह, धमेन्द्र कुमार, अशोक धीमान, सिद्धार्थ मोगा, सुभाष कुमार, मौ.अकबर, विवेक गोयल, सोनू जूनेजा, रोहित छाबड़ा, रिषी मनचन्दा, गगन दीप सिंह, दीपक मौर्य, सार्थक मण्डोलिया, सुरेश बब्बर, संजीव सैनी, अशोक कुमार सैनी, हरजीत सचदेवा आदि मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष सुनील सैनी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular