Monday, March 3, 2025
spot_img
HomeMarqueeदुबई में कुशीनगर के युवक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

दुबई में कुशीनगर के युवक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

 

अवधनामा संवाददाता

तीन दिन पहले हुई युवक की हत्या, परिजनों ने लगायी शव मगाने की गुहार
कुशीनगर। दुबई में कमाने गए कसया थानाक्षेत्र के साखोपार के बहोरापुर निवासी युवक की हत्या की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने सरकार से युवक का शव स्वदेश लाने की मांग की है। पत्नी ने रविवार को विदेश मंत्री को संबोधित प्रार्थनापत्र सांसद विजय कुमार दुबे देकर मदद की गुहार लगाई।
बहोरापुर निवासी 30 वर्षीय रोशन पटेल  पुत्र राजेंद्र पटेल तीन माह पहले दुबई कमाने गया था। वहां वह एक कंपनी में मजदूरी करता था। तीन दिन पहले उसकी मौत की सूचना पत्नी सुनीता देवी को मिली। कंपनी के कर्मचारियों ने सुनीता को बताया कि पति रोशन की हत्या हो गई है। उसने बताया कि रोशन के साथ बांग्लादेश और पाकिस्तान के दो युवक काम करते थे। कोई विवाद होने पर दोनों रोशन को सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसकी हत्या कर शव को रेत में दबा दिया। रोशन के लापता होने पर दुबई पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जानकारी जुटाई। दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने शव बरामद किया। दो भाइयों में रोशन बड़ा था। उसके कंधे पर पत्नी, माता-पिता, छोटे भाई के अलावा एक बेटे और बेटी की जिम्मेदारी थी। परिजनों का कहना है कि दुबई की कंपनी बकरीद के बाद रोशन का शव भेजने की बात कह रही है। पिता राजेंद्र पटेल ने कहा कि बेटे का शव घर पहुंच जाएगा तो विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर सकेंगे। उन्होंने शव लाने की मांग की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular