Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeनर्तकियों के अपहरण में दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

नर्तकियों के अपहरण में दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के गोबराही गांव में दो नर्तकियों के अपहरण के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ मंगलवार की सुबह परोरहा पुल के पास हुई। दोनों आरोपियों पर 25–25 हजार का इनाम घोषित था।

घायल आरोपियों की पहचान निसार अंसारी पुत्र रहिमल अंसारी साकिन लक्ष्मीगंज थाना रामकोला जनपद कुशीनगर व आदित्य साहनी पुत्र कमलेश साहनी बभनौली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। आदित्य साहनी पर पूर्व में तीन मुकदमें दर्ज है। अपहरण व गैंगरेप के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों की गिऱफ्तारी की है। दो फार्चुनर गाड़ी एवं पांच अदद असलहा मय कारतूस बरामद किया जा चुका है। बदमाशों ने रविवार की रात्रि असलहे के बल पर नर्तकियों को उठा लिया था। फायर कर दहशत पैदा की और नर्तकियों को ले जाकर जन्मदिन की पार्टी में नचाया था।

मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नर्तकियों को बरामद करने के साथ छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी फरार हो गए थे, जो आज सुबह मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने के बाद गिरफ्तार हुए। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक उमेश पंत , सुशील सिंह व आशुतोष सिंह व थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, रवि राय आदि शामिल रहे। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि प्रकरण की विवेचना कर सख्त कारवाई के निर्देश हैं। विवेचना न्यायालय में दाखिल कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular