बांसी सिद्धार्थनगर। कोतवाली पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत नगपालिका क्षेत्र में पड़ने वाले चिन्हित हाट स्पॉट व उसके आस-पास के क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा का अहसास दिलाया।पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित कर लोगों से आपस में सौहार्द बनाये रखने की अपील करते हुए।पुलिस ने नगरपालिका क्षेत्र मुख्य मुख्य चौराहे पर पैदल गश्त की।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी ने स्थानीय जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर रमनरायन दुवे एस आई विजय प्रकाश दीक्षित, रामकैलाश भारती, बलराम धर दुवे, हेडकास्टेबल बीरबल यादव, धर्मेंद्र यादव, चंदन सिंह, पवन कुमार आदि लोगो पैदल गस्त मे शामिल रहे।





