Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअपने हक को जानना और उसके लिए लड़ना ही जागे हुए इंसान...

अपने हक को जानना और उसके लिए लड़ना ही जागे हुए इंसान की पहचान है

सपा लोहिया वाहिनी ने किया पीडीए पंचायत का आयोजन

ललितपुर। जिले के ग्राम जाखलौन में सपा लोहिया वाहिनी द्वारा पीडीए पंचायत लगाकर लोगों को जोडऩे का काम किया। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन अखिलेश यादव एवं सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में गांव-गांव लोगों के बीच पहुंचकर पीडीए पंचायत लगाकर उन्हें सपा कार्यकाल के जनहितकारी कामों को गिनाने के साथ-साथ मौजूदा शासन की नाकामियों एवं जन विरोधी कामों को गिनाया जा रहा है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सपा के नेता कार्यकर्ताओं द्वारा जमीनी स्तर पर लोगों को जोडऩे का काम किया जा रहा है। उसी क्रम में सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान ने जनपद के ग्राम तेरा में पीडीए पंचायत लगाकर लोगों को वर्तमान सरकार के किसान विरोधी, नौजवान विरोधी कामों को गिनाते हुये सपा कार्यकाल के समय किए गए जनहित के कामों को लोगों के बीच रखा गया। अपनी बात रखते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी द्वारा कहा गया कि अपने हक को जानना और उसके लिए लड़ना ही जागे हुए इंसान की पहचान है। अगर वर्तमान सरकार किसान, नौजवान विरोधी काम कर रही है तो हम सभी को आगे आकर इनका विरोध करना पड़ेगा। जो सही है और किसान नौजवानों के पक्ष की बात रखता है, उनके लिए काम करने का जज्बा रखता है उसका साथ देना पड़ेगा। इस मौके पर समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, वरिष्ठ सपा नेता शत्रुधन यादव, सचिन सोलंकी, हुसैन दादा, पूरनलाल अहिरवार, शैतान सिंह यादव, राजेश बबेले, शीशपाल यादव, गोकुल प्रसाद नामदेव, रतन सिंह यादव, बसीर खान, मुकेश रजक, पुष्पेंद्र राजा, राहुल यादव, संजय जैन, कुल्लू राजा, अरविंद्र जैन, राजेश यादव, पूरनलाल साहू, हम्मीर अहिरवार, दयाराम अहिरवार मौजूद रहे। आभार जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी दर्शन सिंह यादव ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular