Sunday, May 18, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiहर घर दस्तक देकर बतानी है जुमलेबाजी भाजपा सरकार की हकीक: पुनिया

हर घर दस्तक देकर बतानी है जुमलेबाजी भाजपा सरकार की हकीक: पुनिया

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। भाजपा ने इस देश की आवाम को गुमराह किया है इनके झूठ और जुमले की हकीकत हर घर पर दस्तक देकर बतानी है कि भाजपा ने किस तरह झूठे सपने दिखाकर किसान, नौजवान, आवाम के सपनों से खेला है यह काम सिर्फ हमारा बूथ अध्यक्ष और कमेटी का सदस्य ही कर सकता है और 2024 के चुनाव में आपके बूथ पर भाजपा की हार सुनिश्चित हो इसके लिए ऊर्जावान कांग्रेस जनों की बूथ कमेटी बनाकर हर मतदाता को उनके झूठे वादे 15 लाख रुपऐ आपके खाते में आएंगे, हर साल 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देंगे की याद दिलाइये।
उक्त उद्गार पूर्व सांसद डॉक्टर पी एल पुनिया ने आज विधानसभा जैदपुर के बूथ सम्मेलन में जो जैदपुर सफदरगंज मार्ग पर अयान मैरिज लॉन में आयोजित था उसमें बूथ अध्यक्षों एवं कांग्रेस जनों के बीच व्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और 53 लोकसभा के संभावित कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशील पासी तथा नगर पंचायत जैदपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि दाउद अंसारी विशेष रूप से मौजूद थे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री तनुज पुनिया ने कहा कि बूथ अध्यक्ष और उसकी कमेटी की मेहनत ही बूथ पर कांग्रेस पार्टी की जीत की गारंटी है 2024 के अप्रैल में प्रस्तावित लोकसभा के चुनाव में अब समय नहीं है आपको अपने बूथ के मतदाता के पास जाकर बताना है कि अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में देश की भाजपा सरकार ने महंगाई बेरोजगारी झूठे सपने के सिवाय कुछ नहीं दिया है। भाजपा की अहंकारी सरकार ने इस देश के गरीब, मजदूर, दलित, किसान, नौजवान, महिलाओं के सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है। वक्त आ गया है भाजपा सरकार को उनकी वादा खिलाफी निरंकुश्ता का जवाब देने का और यह काम आपकी बूथ कमेटी कर सकती है।
फैजाबाद मंडल के प्रदेश के प्रभारी उपाध्यक्ष सुशील पासी ने कहा कि भाजपा सरकार की महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है हर घर के रसोई का बजट बिगड़ गया है आप और आपके परिवार का भविष्य सुरक्षित रहे इसके लिए आपको अहंकारी भाजपा सरकार को हटाकर कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने 2024 के आम चुनाव में भाजपा सरकार को हटाकर कांग्रेस सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर महेंद्र पाल वर्मा, पुतुल्लाल वर्मा, अध्यक्ष जैदपुर प्रतिनिधि दाउद अंसारी, सभासद मोहम्मद आलम अंसारी, जलालुद्दीन गुड्डू, रामहरख रावत, मो. आरिफ, देवेंद्र सिंह मोनू, दुर्गा प्रसाद वर्मा, संत शरण वर्मा, महेंद्र वर्मा, मुरलीधर वर्मा, राजकुमार वर्मा आदि बूथ अध्यक्ष मौजूद थे।04

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular