Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeMarqueeकिसान सम्मेलन आयोजित हुआ

किसान सम्मेलन आयोजित हुआ

अवधनामा संवाददाता

 

रामापुर।। भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय इकाई के संयोजन में नगर पंचायत कटरा बाजार में किसान सम्मेलन का आयोजन किया।नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर पार्टी जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर रही है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वैभव सिंह मोनू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार सबको साथ लेकर चल रही और पार्टी की प्राथमिकता है किसानों का उत्थान हो साथ ही नगर पंचायत में शामिल पिछड़े गांव को विकास की मुख्यधारा जोड़े जाने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी ने अपने संबोधन में नगर पंचायत का विस्तार कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि सीमा विस्तार होने से पिछड़े क्षेत्रों में भी नगर पंचायत जैसी सुविधा आम जनमानस को मिलेग। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा विद्याभूषण द्विवेदी, नीरज मौर्य, हरीश शुक्ला, आनंद शुक्ला मंडल महामंत्री, रामजी शुक्ला मंडल अध्यक्ष, सांवली प्रसाद तिवारी, कटरा विकासखंड के किसान मोर्चा अध्यक्ष आनंद तिवारीआदि ने संबोधित किया इस अवसर पर आलोक कुमार तिवारी सदानंद, जितेंद्र तिवारी शिव कुमार सोनी, जानकी निषाद, सचिन वाल्मीकि सिद्धनाथ तिवारी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular