Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurपत्नी को कुंए में धक्का देकर मार डाला

पत्नी को कुंए में धक्का देकर मार डाला

 

 

अवधनामा संवाददाता

बच्चा न होने पर किया कत्ल,पति सहित चार गिरफ्तार

 

ललितपुर। संतान पैदा न होने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की पत्थर मारकर हत्या कर दी। साथ ही कुंए में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति सहित सास, ससुर, देवर सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के ग्राम गंगचारी में संतान पैदा नहीं होने के चलते पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की पत्थर मारकर कुंए में फेंक दिया। जिसके चलते कुएं में डूबने से पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी पति सहित सास, ससुर, देवर को गिरफ्ताए कर लिया। महरौनी क्षेत्रधिकारी इमरान अहमद ने बताया कि थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम गंगचारी में रविवार की शाम एक 28 साल की महिला माया का शव कुएं में मिलने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला था। 10 साल पहले हुई थी शादी इस मामले में महिला के पिता थाना सौजना के ग्राम टीकरा निवादी गोविंद अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने बताया था कि उसने अपनी बेटी की शादी 10 साल पहले महेश से की थी। उसके कोई संतान नहीं हुई थी। पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इस के अलावा उसका पति उस पर शक करता था। जिसके चलते उसने पहले भी जान से मारने की धमकी देता था। रविवार को उसकी पुत्री माया को खेत पर ले जाकर पति महेश, सास कमला, ससुर नानू व देवर दिनेश ने उसकी बेटी को पत्थर से मारकर कुंए में फेंक दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी पति सहित पर हत्या का मामला दर्ज कर आज सोमवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बानपुर अनुज गंगवार, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, संजय सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा आदि रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular