Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiखुशबू को मिली सफलता से महका जिला

खुशबू को मिली सफलता से महका जिला

Khushboo got the success of Mahka district

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी (Barabanki)। सच ही कहा गया है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। कुछ ऐसा ही हुआ है बाराबंकी की बेटी खुशबू आजम के साथ। उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में अपनी प्रतिभा का झंडा बुलंद कर सफलता हासिल की।
देवा के इस्माईलपुर में रहने वाली हैं खुशबू आजम वारसी बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल की है। रविवार को बिहार लोक सेवा आयोग ने 64वीं का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। इसमें कुल 1454 छात्रों का चयन किया गया है। जिसमें खुशबू आज़म ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर चयनित होकर जनपद का मान बढ़ाया है।
खुशबू के पिता फिराकुल आजम वारसी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन बार सदस्य रहे है। जिनका विगत चार वर्ष पूर्व निधन हो गया। वहीं उनकी माता शगुफ्ता आजम हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी रही है। खुशबू के बड़े भाई दानिश आजम वारसी राज्य समन्वयक कांग्रेस सोशल मीडिया उ.प्र. है। बीपीएससी में जिले का नाम रोशन करने वाली खुशबू आजम ने कहा कि उनका मुख्य सपना आईएएस बनना है। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं। बेशक इसमें भी उन्हें सफलता मिलेगी। समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने बधाई दी। इस सफलता पर पूर्व सांसद डाॅ. पी.एल पुनिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कान्त सहाय, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, महिली कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक सदफ जाफर, शाहनवाज आलम, पुखुड़ी पाठक, शिवशंकर शुक्ला, शाहजादे आलम वारसी, वासिक रफीक वारसी, रिजवान रज़ा, धनंजय शर्मा, मनीष सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular