Tuesday, May 20, 2025
spot_img
HomeMarqueeकेजीएमयू के मेडिसिन विभाग में तैनात महिला रेजिडेंट का शोषण करने के...

केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में तैनात महिला रेजिडेंट का शोषण करने के आरोप में डॉक्टर को किया निलंबित

लखनऊ: केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में तैनात महिला रेजिडेंट का शोषण करने के आरोपित चिकित्सक डॉ. शरद चंद्रा को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला डॉक्टर की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया। शिकायत के बाद से आरोपित फरार था। अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था और केजीएमयू भी नहीं आ रहा था।

महिला डॉक्टर की शिकायत पर केजीएमयू प्रशासन भी मामले की जांच कर रहा है। हालांकि अभी तक महिला डॉक्टर के बयान नहीं लिए गए हैं। पीडि़ता ने आरोपित डॉ. शरद चंद्रा पर ढाई साल से शोषण करने का आरोप लगाया है। परेशान होकर नौ मार्च को पीडि़ता ने केजीएमयू प्रशासन से मामले की शिकायत की थी।

निलंबित किया जा चुका है आरोपित डॉक्टर

शिकायत के बाद इसके बाद चौक कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई गई थी। केजीएमयू प्रशासन ने आरोपित डॉक्टर को निलंबित कर दिया था। इसके बाद पूरे मामले की जांच सेक्सुअल हैरेसमेंट कंप्लेंट सेल को दे दी। केजीएमयू प्रशासन मामले की जांच के बाद रिपोर्ट देगी। मामले की छानबीन के दौरान जब केजीएमयू प्रशासन ने सीसी फुटेज खंगाले तो आरोपित डॉक्टर हाथ में डंडा लिए परिसर में टहलता दिखाई दिया था। फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular