Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeGeneralनेता प्रतिपक्ष तीन जुलाई को देहरा में चुनाव प्रचार को देंगे धार,...

नेता प्रतिपक्ष तीन जुलाई को देहरा में चुनाव प्रचार को देंगे धार, आधा दर्जन चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तीन जुलाई को देहरा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगे। जयराम इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आधा दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित कर प्रचार को धार देंगे। नेता प्रतिपक्ष इस दौरान देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत खेरियां, वंगोली, हरिपुर, वनखंडी तथा दरकाटा में चुनाव प्रचार करेंगे।

प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी विश्वचक्षु ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इस दौरान देहरा में ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे। नेता प्रतिपक्ष इस दौरान पांच चुनावी सभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में हॉट सीट बन चुकी देहरा में कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी को टक्कर दे रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा भी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। पहली बार बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे होशियार सिंह इससे पहले दो बार के निर्दलीय विधायक देहरा से चुने गए हैं जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। मुख्यमंत्री के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। अपनी धर्मपत्नी को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पूरा जोर लगा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेताओं सहित मंत्री और अन्य विधायकों ने देहरा में डेरा डाला हुआ है।

उधर जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है दोनों ही दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular