Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomePoliticalहिमाचल उपचुनाव : सुबह नौ बजे तक 15.99 फीसदी मतदान

हिमाचल उपचुनाव : सुबह नौ बजे तक 15.99 फीसदी मतदान

हिमाचल में आज तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हाे रहा है। सुबह नाै बजे तक हमीरपुर, देहरा व नालागढ में 15.99 फीसदी मतदान हुआ है।

देहरा उपचुनाव में मतदान के 2 घंटे का समय बीत जाने के बाद सुबह नौ बजे तक 15.70 फ़ीसदी मतदान हो चुका है। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान जे बाद लोगों की भीड़ मतदान केंद्रों पर उमड़ने लगी है। दिन में पड़ने वाली गर्मी से बचने के लिए मतदाता सुबह के समय मतदान को अधिक तव्वजो दे रहे हैं। उधर भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया।

हमीरपुर में सुबह नाै बजे तक 15.71 व नालागढ में 16.48 प्रतिशा मतदान हुआ है।
गौर हो कि सुबह सात बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular