Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर धर्मशाला में बैठक, अनुराग ठाकुर रहेंगे...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर धर्मशाला में बैठक, अनुराग ठाकुर रहेंगे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार को धर्मशाला के लायंस क्लब में बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के सदस्यता अभियान संयोजक सुमित शर्मा के अलावा राजपाल भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा मंडल स्तर की इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर मंथन होगा।

बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला मंडल पदाधिकारियों के अलावा ग्राम केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और सभी मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल होंगे।

हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने बताया कि इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा करने तथा नए सदस्य बनाने को लेकर मंथन होगा। उन्होंने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ बीते दो सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। जबकि इसके बाद हिमाचल प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस अभियान की शुरुआत की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular