Wednesday, March 19, 2025
spot_img
HomeMarqueeकल्याण आश्रम ने वृक्षारोपण कार्यक्रम किया आयोजित

कल्याण आश्रम ने वृक्षारोपण कार्यक्रम किया आयोजित

 

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता को मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज कल्याण आश्रम ने ग्राम समसपुर के श्मशान घाट व अन्य स्थानों पर 2363 पौधे रोपित किए और सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया।
मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में समाज सेवी सतपाल महाराज की प्रेरणा से 10 से 24 जुलाई 2022 तक भारत के अधिकांश प्रांतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रखंला में आज कल्याण आश्रम सहारनपुर द्वारा ग्राम समसपुर में शमशान घाट व अन्य स्थानों पर 2363 पौधे लगाये गए। विपिन सैनी ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था है। संस्था द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान प्रचार के साथ-साथ सामाजिक सेवा कार्य भी निरन्तर किये जाते हैं। इस अवसर पर संस्था की महात्मा नित्या बाई, शिव कुमार, आरती, सचिव त्रिलोक चंद गुप्ता, ग्राम प्रधान पंकज सैनी, सेवादल से अंकुश सैनी, शीतल, विपिन सैनी, राजपाल समेत संस्था से जुडे कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular