Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeग्राम तिघरा में काली माता मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार, हुई मूर्ति...

ग्राम तिघरा में काली माता मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार, हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना

यह समारोह न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का है प्रतीक – यज्ञाचार्य

मुख्य यजमान की भूमिका में रहे, ब्रह्मचारी दूबे एवं ग्राम प्रधान शालिक दूबे

सिद्धार्थनगर। जिले के उसका बाज़ार विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत तिघरा में अति प्राचीन काली माता मंदिर के जीर्णोद्धार, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना के लिए भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण और कलश यात्रा से हुआ और भगवान से गांव की सुख, शान्ति एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई।

ग्राम तिघरा काली माता मंदिर परिसर से निकलकर शोभायात्रा महुरैया काली माता मंदिर, चुरिहारी, सुकरौली काली माता मंदिर, मरवटिया व समय माता के मंदिर पर मिलान के बाद वापस काली माता मंदिर पहुंची, जहां पर मंदिर में मूर्ति स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना व यज्ञ, हवन के पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञाचार्य ने बताया कि यह समारोह न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी है।

मुख्य यजमान ब्रह्मचारी दूबे एवं ग्राम प्रधान शालिक दूबे का ग्राम वासियों ने मुक्त कण्ठ से सराहना करते हुए शुभकामना दिया। इस दौरान ब्रह्मदेव दूबे, अधिवक्ता अंजनी कुमार दूबे, महीधर दूबे, भवानी धर दूबे, हर्षित दुबे, हर्ष दुबे, सर्वेश मिश्र, शिवेंद्र मिश्र, वंशीधर दुबे, घनश्याम राय, अच्युत द्विवेदी, वैभव तिवारी, अर्जुन दुबे, गौरीशंकर दुबे, नवनीत पांडे , आशुतोष पांडे, प्रतीक उपाध्याय, हर्ष उपाध्याय, अशोक कुमार उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular