Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeकादीपुर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, अभियुक्त को जेल भेजा

कादीपुर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, अभियुक्त को जेल भेजा

कादीपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब और कच्ची शराब तैयार करने की सामग्री के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

वाहन चेकिंग के दौरान कांस्टेबल विकास कुमार गौड़ और महिला कांस्टेबल शिल्पा ने मुखविर की सूचना पर कटसारी निवासी रामनारायण को अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। अभियुक्त के पास एक अदद प्लास्टिक की पिपिया में करीब 15ली अवैध अल्प मिश्रित शराब, एक अदद नीले रंग की पाइप , एक अदद एलुमिनियम की पतेली, एक सफेद पन्नी में नवसादर, एक काली पन्नी में एक किलो नमक, एक अदद टीन कनस्तर, एक नीले रंग की बाल्टी में लहन बरामद की गई है।

प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अभियुक्त को जेल भेजा जा चुका है। अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध अभियान जारी है। सभी उपनिरीक्षकों और बीट के सिपाहियों को अपने अपने क्षेत्रों में कड़ाई से नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular