

अवधनामा संवाददाता
अयोध्या। (Ayodhya) अंतराष्ट्रीय स्टेडियम डाभासेमर में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप में यूपी के राहुल चौधरी, सर्विसेज के सोनू व अर्जुन देसवाल, हरियाणा के प्रदीप नरवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रेलवे की तरफ से खेलने वाली टीम के सदस्य व भारत तथा विश्व के सबसे अच्छे डिफेन्डर में एक सुनील व प्रवेश भैसवाल ने अपने खेल से सभी को अंचम्भित कर दिया। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह के साथ अर्जुन एवार्डी खिलाड़ी राममेहर, सेलेक्टर राष्ट्रीय टीम व अर्जुन एवार्डी अशोक सिंदे, कर्नाटक व उड़ीसा संघ के पदाधिकारी जयशंकर पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
मुकाबले में सर्विसेज ने दिल्ली को 53-29 से, उत्तराखंड ने गुजरात को 35-34 से, राजस्थान ने विदर्भ को 71-28 से, चंडीगढ़ ने असम को 48-08 से, हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 38-33 से, रेलवे ने झारखण्ड को 33-14 से, तमिलनाडु ने उड़ीसा को 49-14 से, जम्मूकश्मीर ने बिहार को 31-17 से, सर्विसेज ने हरियाणा को 55-15 से, हिमांचल प्रदेश ने पंजाब को 47-18 से, रेलवे ने केरल को 51-20 से, उत्तराखंड ने मनीपुर को 41-37 से, गोवा ने मध्यप्रदेश को 34-33 से, उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना को 51-27 से, बिहार ने छत्तीसगढ़़ को 41-34 से, राजस्थान ने पंजाब को 49-18 से, उड़ीसा ने कर्नाटक को 49-33 से, महाराष्ट्र ने गुजरात को 51-19 से, तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 57-16 से, उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 41-38 से, पांडिचेरी ने जम्मू काश्मीर को 40-27 से हराया।
चैम्पियनशिप की आयोजन समिति के अध्यक्ष व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भारत के ग्रामीण परिवेश का खेल कबड्डी आज वैश्विक स्तर पर खेलप्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया है। इस खेल को लेकर कई प्रतिभाएं मौजूद है। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि मनोरंजन के लिहास से कबड्डी एक लोकप्रिय खेल बन गया है। इसमें खिलाड़ी की फुर्ती, उसकी शारीरिक क्षमता, टीम भावना दर्शकों को खेल की ओर आकर्षित करती है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के सचिव राजेश कुमार, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष धनंजय वर्मा, नीरज कन्नौजिया, संजय शर्मा, सुशील जायसवाल, ब्रिजेन्द्र जायसवाल, संग्राम सिन्हा, सचिव अनूप दूबे, सुरेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, तेजेन्दर पाल, दुर्गेश पाण्डेय, अनुराग बैश्य, बाबूराम यादव, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, पिंटू माझी मौजूद रहे।
Also read