भारत में कोरियन कल्चर का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, खासकर Gen-Z के बीच। K-Pop और K-Drama के साथ अब कोरियन स्टार्स भी भारतीय विज्ञापनों में दिख रहे हैं।
पिछले कुछ सालों में कोरियन कल्चर (Korean Culture) की लहर आई है। Gen-Z के बीच क्रेज सिर्फ K-Pop या K-Drama का नहीं है, बल्कि अब इंडियन मार्केट में भी धीरे-धीरे कोरियन स्टार्स अपनी जगह बना रहे हैं।
एक वक्त था जब ‘गंगनम स्टाइल’ सिर्फ एक ट्रेंड था, लेकिन आज ‘बीटीएस’ (BTS) और ‘स्क्विड गेम्स’ (Squid Games) घर-घर में मशहूर हो चुके हैं। मगर अब भारत में यह कोरियन कल्चर सिर्फ पॉप बैंड्स या फिर कोरियन ड्रामा तक सीमित नहीं है, अब इंडियन टीवी Ads में भी कोरियन स्टार्स का जादू चल रहा है।
बिग बॉस से Ads तक का सफर
उदाहरण के तौर पर बिग बॉस में नजर आए कोरियन एक्टर औरा (Aoora) को ही ले लीजिए। साउथ कोरियन मूल के औरा तीन साल पहले भारत आए थे और अब वह यहां के चर्चित स्टार बन चुके हैं। पहले उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 (Korean Star In Bigg Boss Season 17) में आए और अब वह इंडियन ब्रांड्स का चेहरा बन रहे हैं।
उन्होंने Pulse Candy ब्रांड के लिए हिंग्लिश में जिंगल गाया। यही नहीं, वह कई इंडियन ब्रांड्स को प्रमोट कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही औरा ने ‘शिवा शिवम’ गाना गाया जो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो गया।
कोरियन एक्ट्रेस के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी का Ad
पिछले साल सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने भी क्रॉस इंडिया के लिए कोरियन एक्ट्रेस चाए सू-बिन (Chae Soo-bin) के साथ एक Ad शूट किया था जो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो गया था। लोगों को कोरियन एक्ट्रेस संग सिद्धांत की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी।
इसके अलावा कोलगेट इंडिया और कोका कोला के Ads में भी कोरियन स्टार्स नजर आ चुके हैं। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 के बाद वीडियो गेम्स का कंजप्शन भारत में 78 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, के-ड्रामा और के-पॉप का ट्रेंड 100 प्रतिशत बढ़ा है।
भारत में कहां-कहां फैली कोरियन कल्चर की लहर
सॉन्ग्स, मूवीज-सीरीज और एड्स के अलावा इन चीजों के जरिए भी इंडियन ऑडियंस के बीच कोरियन कल्चर का जादू चल रहा है।
- कोरियन फूड्स ने पिछले कुछ समय में इंडियन मार्केट में अपने पैर जमा लिए। यह फूड ज्यादातर Gen-Z का फेवरेट बन गया है।
- स्विगी के एक डाटा के मुताबिक, 2024 के मुकाबले कोरियन फूड्स के ऑर्डर 2025 में 50 प्रतिशत बढ़ गए थे।
- इंडियन ऑडियंस के बीच कोरियन ग्लास स्किन पाने का भी अपना एक अलग ही क्रेज है। इंडियन मार्केट में कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स धीरे-धीरे पैर पसार रहा है।
- 7-स्टेप और 10-स्टेप स्किनकेयर रूटीन और राइस वॉटर, स्नेल म्यूसिन और ग्रीन टी जैसे कोरियन प्रोडक्ट्स अब ज्यादातर न्यू जेनरेशन के ड्रेसिंग टेबल का हिस्सा हैं।
इसके अलावा ड्रेसिंग सेंस, कोरियन गेम्स और कोरियन लैंग्वेज सीखने का ट्रेंड भी तेजी से भारत में बढ़ रहा है।





