Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeपीडीए के उत्थान के प्रबल पक्षधर थे ज्योतिबा फूले- श्याम लाल पाल

पीडीए के उत्थान के प्रबल पक्षधर थे ज्योतिबा फूले- श्याम लाल पाल

134 वीं पुण्यतिथि पर किया नमन भल की घटना को भाजपा प्रायोजित बताया
प्रयागराज। महात्मा ज्योतिबा फूले की 134 वीं पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अपने आवास पर महात्मा फूले के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महात्मा फूले को याद करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पीडीए की जागरूकता और मजबूती से भाजपा घबराई हुई है। बीते उप चुनाव में पीडीए के लोंगो पर सत्ता के इसारे पर प्रशासनिक दबाव, पुलिसिया कार्रवाई और धनबल के इस्तेमाल से भाजपा ने वोटों को प्रभावित किया। लोंगो को वोट डालने से रोका गया। सपा नेताओं कार्यकर्ताओं को लाल कार्ड जारी कर बूथ पर जाने से मना किया गया।
उन्होंने संभल की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह संविधान के विरुद्ध है। 1991में प्लेसेज आफ वरिसिप एक्ट में प्राविधान था कि 15अगस्त 1947के पूर्व जो भी धर्म स्थल हैं उनके मानने वाले अपने अपने रीति रिवाज़ के अनुसार उन स्थानों पर पूजा पाठ करेंगे। इसके विरुद्ध कार्य करने, उनको मना करने वालों को सजा के प्राविधान हैं।  किसी तरह के सर्वे के आधार पर कोई फेरबदल नहीं किया जायेगा।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के इस सर्वे से ऊब कर पीडीए के लोग भी सर्वे चालू कर दिया है।देश के विश्वविद्यालयों में कितने वीसी पीडीए के लोग इसका भी सर्वे चालू है। देश के विश्वविदयालयों में कितने प्रोफेसर देश के विश्वविदयालयों में कितने एसोसिएट प्रोफेसर हैं और प्रदेश की जनता इस बात की सर्वे पर आ चुकी है कि जिस प्रकार से 69,000 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती में 19,000 के लोगों के साथ ना इंसाफी हुई है इसका भी सर्वे पीडीए कर रही है।
 इस मौके पर अनिल यादव जिलाध्यक्ष गंगापार, राम अवध पाल, दान बहादुर मधुर, जगदीश यादव, शांति प्रकाश पटेल, रंग बहादुर, संगम लाल मौर्य, पंकज मौर्य, हरिश्चन्द्र यादव, सुरेश कुमार, संजय पाल, शकील इस्माइल, भुवर यादव, पूरन पासी, अमित मौर्य,भीम यादव, श्याम सूरत सरोज,आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular