Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeजस्ट राइट्स ने मिठौली में लगाया बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

जस्ट राइट्स ने मिठौली में लगाया बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

सम्भल: अवधनामा संवाददाता जस्ट राइट्स फाउंडेशन की तरफ से बुधवार को सम्भल के मिठौली गांव में बालिकाओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक व्यापक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल के तहत बालिकाओं स्वास्थ्य को पोषण संबंधी सलाह, और स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय की युवा पीढ़ी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। शिविर का शुभारंभ संस्था के निदेशक गौरीशंकर चौधरी ने किया, जिन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का महत्व बताया।

ग्राम प्रधान रईस अहमद ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ बालिकाएं ही परिवार और समाज की नींव मजबूत कर सकती हैं बालिकाओं को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे बुनियादी पहलुओं पर ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने माता-पिता से भी अपील की कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दें। जस्ट राइट्स फाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि बालिकाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण में योगदान दिया जा सके। स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने इस प्रयास को सम्भल जैसे क्षेत्रों में एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत बताया, जो न केवल स्वास्थ्य सुधार में सहायक होगा, बल्कि बालिकाओं के आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा। इस अवसर पर सिराज अहमद फील्ड कोर्डिनेटर साहित तमाम महिला एवं बच्चियां मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular