Monday, February 16, 2026
spot_img
Homekhushinagarआज कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा व सीएम योगी

आज कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा व सीएम योगी

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कुशीनगर आएंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे किसान इण्टर कालेज साखोपार में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्य सभा सांसद संगीता यादव और आरपीएन सिंह भी मौजूद रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में जनसभा की सभी तैयारियां कर ली गई है।

गुरुवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और स्थानीय विधायक पीएन पाठक जनसभा स्थल निरीक्षण किया और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री और जनसभा संयोजक विवेकानंद शुक्ल, जिला मंत्री बलिराम यादव, अभय प्रताप सिंह, देवेन्द्र प्रताप उर्फ दारा सिंह, राधेश्याम दीक्षित, डॉ निलेश मिश्र, व डॉ छेदी शर्मा, निशांत शुक्ल, मार्कण्डेय शाही, संजय शुक्ला, संजीव पाण्डेय, भीखम प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष किन्नरेश चौबे, अनिल प्रताप राव, हरिलाल कुशवाहा, विनोद गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, महेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, रत्नेश श्रीवास्तव, अवधेश प्रजापति, दीपक चौबे, डा किशोर, गोल्डन पाण्डेय, कुंदन दूबे, प्रमोद राय, रोहित राय, रामू गुप्ता, राजन चौधरी सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular