Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhफोटोग्राफर एवं पत्रकार के निधन पर पत्रकारों में शोक

फोटोग्राफर एवं पत्रकार के निधन पर पत्रकारों में शोक

 

 

अवधनामा संवाददाता’

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्रा अंतर्गत जनपद मुख्यालय से सटे पल्हनी ब्लॉक का परानापुर गांव निवासी हरीश चौहान जो फोटोग्राफर एवं पत्रकार थे। उनका आज सुबह करीब 8.45 बजे अचानक निधन होने की खबर से पत्रकारों में शोक व्याप्त है। निधन पर जनपद के शाहगढ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सदर इकाई के तरफ से बैठक कर शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की गई। परानापुर ग्राम निवासी हरीश चौहान दैनिक समाचार पत्र आज से जुड़े थे। अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिजनों ने उपचार हेतु शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया। निधन की सूचना पर पत्रकारों में शोक छा गया। शोकसभा का आयोजन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर इकाई (आज़मगढ़) की तरफ से शाहगढ़ में की गई। इसमे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन शक्ति की कामना की गई। वह एक कुशल फोटोग्राफर, मृदुभाषी एवं मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनके निधन से पत्रकारों में गहरा दुख है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से शमशाद अहमद, अमरेश यादव, नोमान अहमद, संतोष यादव, अब्दुल्ला बम्हौर, राजू यादव, विनोद शर्मा, शकेब अंसारी, अबुल फैज खलीली, गुलाम रसूल रिजवी, राजेश सिंह, चंद्रभान भास्कर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular