Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeजोगबनी पुलिस ने 84.5 ग्राम स्मैक और नगद राशि के साथ युवक...

जोगबनी पुलिस ने 84.5 ग्राम स्मैक और नगद राशि के साथ युवक को किया गिरफ्तार

जिले की जोगबनी थाना पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के अधार पर नेताजी चौक वार्ड संख्या 14 स्थित एक घर में छापेमारी कर 84.5 ग्राम स्मैक और भारतीय और नेपाली नगद राशि के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

24 वर्षीय गिरफ्तार युवक सुधांशु कुमार उर्फ सावन नेताजी चौक वार्ड संख्या 14 का ही रहने वाला है।स्मैक के अलावे उसके पास से भारतीय 26 हजार 830 रूपये और नेपाली 52 हजार 120 रूपये बरामद किए गए।

जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद को गुप्त सूचना मिली थी कि नेताजी चौक वार्ड संख्या 14 स्थित एक घर से स्मैक सहित अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार किया जाता है।सूचना के मुताबिक स्मैक की खरीद बिक्री होने की जानकारी मिली थी,जिसके सत्यापन को लेकर पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ मजिस्ट्रेट को लेकर थानाध्यक्ष नेताजी चौक स्थित घर की तलाशी ली तो गिरफ्तार सावन के पेंट में से प्लास्टिक के पैकेट में रखा स्मैक बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दो माह पहले ही जेल से छूटा है।गिरफ्तार आरोपित ने स्मैक के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular