Thursday, March 19, 2026
spot_img
Homekhushinagarकरेंट की चपेट में आने से जेसीबी आपरेटर की मौत

करेंट की चपेट में आने से जेसीबी आपरेटर की मौत

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। तीन माह पहले गुजरात कमाने गया पिपरा कनक गांव के एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक गांव के निवासी अशर्फी गुप्ता के बीस वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता परिवार की माली हालात सुधारने का अरमान लेकर तीन माह पूर्व गुजरात के भुज में कमाने गया था, जहां वह एक कंपनी में जेसीबी ऑपरेटर का काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात सड़क पर काम चल रहा था। रास्ते में स्थित एक पेड़ को उखाड़कर रास्ता बनाया जा रहा था। जैसे ही पेड़ उखड़ा, ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के संपर्क में पेड़ आ गया। इससे पेड़ सहित जेसीबी में भी करंट प्रवाहित होने लगा।इससे जेसीबी चला रहे धर्मेंद्र की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। गांव के जयनारायन गुप्ता और सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि धर्मेंद्र मिलनसार थे। उनकी मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular