Sunday, August 10, 2025
spot_img
HomeMarqueeजागृति महिला समिति ने जरूरतमंद बुजुर्गों में बांटे गमछे

जागृति महिला समिति ने जरूरतमंद बुजुर्गों में बांटे गमछे

 

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/सिंगरौली| एनसीएल कृष्णशिला की जागृति महिला समिति की अध्यक्षा  वीणा सिंह के मार्गदर्शन में दिनाँक 16.5.2022, दिन सोमवार को मारक और बैगा बस्ती में बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को बढ़ते तापमान के चलते गमछे वितरित किये गये  । कार्यक्रम के दौरान 20 लोग लाभान्वित हुए |
इस अवसर पर महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती वीणा सिंह ने सभी बुजुर्गों को आस पास की स्वच्छता, गर्मी के दौरान फैलने वाली बीमारियों व लू से बचाव के संबंध में जानकारी  दी | इस अवसर पर  जागृति महिला समिति की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं |
गौरतलब है कि पूर्व में भी जागृति महिला समिति के सौजन्य से आस पास के क्षेत्र में आवश्यक सामाग्री का वितरण,चिकित्सा कैंप का आयोजन, कौशल विकास तथा शिक्षा इत्यादि के क्षेत्र में अनेक जन कल्याणकारी कार्य किए जाते रहे हैं |
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular