Friday, August 8, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurजगत का कल्याण करने वाला होता है जगतगुरू - श्री कृष्णगिरि महाराज

जगत का कल्याण करने वाला होता है जगतगुरू – श्री कृष्णगिरि महाराज

 

अवधनामा संवाददाता

श्री कृष्णगिरि महाराज बने खाटू श्याम महाकाल अखाड़े के जगद्गुरु

ललितपुर। खाटू श्याम श्री महाकाल अखाडे द्वारा श्री सर्वेश्वर धाम के महंत श्री कृष्ण गिरि को जगतगुरू की उपाधि से सुशोभित किया गया। यह खबर लगते ही उनके भक्तों का मंदिर परिसर में जुटना शुरू हो गया। वहीं श्री सर्वेश्वर धाम परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान मंहत से जगतगुरू बनने का सफर तय करने वाले श्री कृष्ण गिरि महाराज ने बताया कि जगतगुरू सारे संसार का कल्याण की भावना सोचने वाला होता है। यह उपाधि कई वर्षो की तप साधना को देखते हुये आज उन्हे दी गयी है। इस मौके पर मंदिर परिसर में एक स्नेहभोज का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकडों की संख्या में श्रद्वालुओं एवं पत्रकार बंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात श्री जगतगुरू श्री कृष्णगिरि महाराज ने सभी को मंगल आर्शीवाद प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular