मलाइका अरोड़ा हाल ही में ‘स्प्लिट्सविला’ के कंटेस्टेंट के साथ कोजी डांस करते हुए नजर आई थीं। उनके डांस की वीडियो वायरल होते ही फैंस के मन में ये सवाल आया कि क्या एक्ट्रेस उन्हें डेट कर रही हैं। अब इस मामले में सोराब का बयान आया है।
अरबाज खान से तालक के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का नाम कई सेलेब्स के साथ जोड़ा गया। अब इनमें एक नया नाम सोराब बेदी (Sorab Bedi) शामिल हो गया है। बीते दिन मलाइका की कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हुईं जिसमें वो सोराब के साथ एक पार्टी में मस्ती करती नजर आईं। मलाइका और सोराब नाचते और एन्जॉय करते नजर आए।
मलाइका को कब से जानते हैं सोराब?
वीडियो के तुरंत वायरल होते ही ऑनलाइन इस तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं कि दोनों डेट कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि सोराब मलाइका के नए ब्वॉयफ्रेंड हैं। अब सोराब ने इस मामले पर रिएक्ट किया है। सोराब ने बताया कि वह मलाइका को मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं।
पिंकविला के एक पॉडकास्ट में बात करते हुए, सोराब ने बताया कि मलाइका और उनकी पहली मुलाकात उनके शुरुआती मॉडलिंग करियर के दौरान हुई थी। कॉमन सर्किल होने की वजह से दोनों की दोस्ती हो गई।
मैं तब उतना मशहूर नहीं था – सोराब
“उन्होंने कहा, “मेरे मॉडलिंग के दिनों में, मलाइका उन लोगों की करीबी दोस्त थीं जो मुझे शो देते थे। इसी तरह मेरी उनसे दोस्ती हुई। मैं पार्टियों में जाता था और मलाइका भी वहां होती थीं। तब से हम साथ में पार्टी करते आ रहे हैं, यह कोई नई बात नहीं है। मैंने पहले भी इसी तरह की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे, लेकिन तब मैं इतना मशहूर नहीं था, इसलिए लोगों ने ध्यान नहीं दिया।”
बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस का नाम डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता से जोड़ा जा रहा था। दोनों को एक कॉन्सर्ट में साथ देखे जाने के बाद ये अफवाहें और तेज हो गईं और बाद में उन्हें कई अन्य मौकों पर भी एक साथ देखा गया।





