Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeMarqueeस्वस्थ शरीर में स्वस्थ दांतों का होना अति आवश्यक

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दांतों का होना अति आवश्यक

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर इकाई द्वारा आज निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें कई मरीजों का चैकअप कर उचित परामर्श दिया गया।
रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित शिविर का शुभारंभ रिबन काटकर मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली हृदय नारायण सिंह व विशिष्ट अतिथि दंत चिकित्सक डा.रमनदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह ने कहा कि आज के समय में स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दांतों का होना अति आवश्यक है। उन्होंने पुलिस व व्यापार मण्डल के साथ मिलकर व्यापारी समस्याओं के निस्तारण की बात भी रखी। विशिष्ट अतिथि डा.रमनदीप सिंह ने कहा कि आज की भागमभाग व व्यस्त जीवन में आम व्यक्ति अपने शरीर के साथ सबसे ज्यादा ज्यादती अपने शरीर के साथ कर रहा है। इसलिए स्वस्थ दांत ही स्वस्थ शरीर का प्रतीक है। इसलिए सभी को ज्यादा से ज्यादा ठण्डे का परहेज करना चाहिए और सुबह व रात नाश्ते के बाद ब्रश जरूर करना चाहिए। ज्यादा मीठे से भी परहेज करना चाहिए। शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपने दांतों की जांच करवायी व सभी को स्वस्थ दांतों के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने आये हुए अतिथियों व व्यापारियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, प्रांतीय संगठन मंत्री राजपाल सिंह, आर.के.मल्होत्रा, महानगर संयोजक राजकुमार, व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष सूरज ठक्कर, नीरज जैन, अशोक छाबड़ा, मदन लाम्बा, सुधीर मिगलानी, के.एल. मिडढा, डा.आर.एस.पुण्डीर, सुदर्शन जुनेजा, राकेश नारंग, सुधीर सेठी, मनोज तनेजा, ऋषिराज ढींगडा, अशोक नारंग, डी.के.गुप्ता, मुरली खन्ना, संजय गुप्ता, मुकेश धनगर, अनिल गुप्ता, हरप्रीत सचदेवा, अनिल बांगा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular