इटावा। मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)अभियान के द्वितीय चरण के निमित्त भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहें दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व नेतागण अपने-अपने प्रभार वाले बूथों पर उपस्थित रहें।इसी क्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया सदर विधानसभा के इटावा प्रथम मंडल के मकसूदपुरा शक्ति केंद्र अन्तर्गत बूथ संख्या 270,271,272 व 273 पर उपस्थित रहकर नए मतदाता पंजीकरण करवाए।उन्होंने कहा कि कि मतदाता लोकतंत्र कि सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना बेहद आवश्यक है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता ने सदर विधानसभा के इटावा द्वितीय मंडल अन्तर्गत इस्लामिया इंटर कॉलेज शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 241,242,243 व 244 पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहकर नए वोटर पंजीकरण करवाकर नव-मतदाताओं को लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने के लिए प्रेरित किया।भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहें इस प्रदेशव्यापी अभियान में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहीं है और इसे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





