Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurभूजल संरक्षण व संवद्र्धन को व्यापक रणनीति बनाना आवश्यक : ए डी...

भूजल संरक्षण व संवद्र्धन को व्यापक रणनीति बनाना आवश्यक : ए डी एम

It is necessary to make a comprehensive strategy for groundwater conservation and augmentation: ADM

अवधनामा संवाददाता

भूजल प्रबंधन विषय पर हुआ जनसंवाद

ललितपुर (Lalitpur)। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जल भ्रत मानचित्र और भूजल प्रबंधन विषय पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में जगदंबा प्रसाद वैज्ञानिक डी एवं एन के पंत वैज्ञानिक डी केंद्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तरी क्षेत्र लखनऊ द्वारा ललितपुर जिले के राष्ट्रीय जल वितरण जल भ्रत मानचित्र एवं प्रबंधन योजना पर पावर प्वाइंट प्रजेंन्टेशन के माध्यम से चर्चा एवं वार्ता विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की गई इसमें ललितपुर जिले के जल भ्रत की क्षमता गुणवत्ता तथा भूजल संसाधनों की उपलब्धता की गणना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। शैलेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग, डी एन सिंह प्रभागीय वनाधिकारी व परवेज खान जिला उद्यान अधिकारी आदि ने कृतिम भूजल रिचार्ज एवं संरक्षण पर विकासखंड वार प्रबंधन योजना का प्लान प्रस्तुत किया गया और अपने-अपने विभागों द्वारा भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन पर विचार रखते हुए समस्याओं का विवरण दिया जिस पर केंद्रीय भूजल बोर्ड ने समस्याओं के समाधान हेतु सुझाव दिए तथा विभागों द्वारा डाटा उपलब्ध कराए जाने व भूजल प्रबंधन योजना प्रबन्धन के संशोधन पर भी जानकारी प्रदान की। इसी क्रम में जनपद में चल रही अटल भूजल योजना के क्रियान्वयन पर जानकारी उपलब्ध कराते हुए अभी तक किए गए कार्यों पर चर्चा की, चर्चा के दौरान नोडल अधिकारी भूगर्भ जल विभाग आकाश ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अटल भूजल योजना अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में भूजल स्तर मे सुधार हेतु वातावरण सृजन कार्यक्रम चल रहा है वही भूजल स्तर के मापन हेतु लगने वाले पीजों मीटर के स्थल का चयन भी कर लिया गया है जैसे ही पीजो मीटर की उपलब्धता होती है वैसे ही चिन्हित स्थल पर पीजो मीटर लगवा दिया जाएगा जिससे जल का सही समय पर सही मापन हो सके। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में उपस्थित लवकुश कुमार त्रिपाठी अपरजिलाधिकारी नमामि गंगे ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि केन्द्रीय जल बोर्ड से तकनीकी समन्वय स्थापित कर भूजल संबंधी गतिविधियों को सुचारू रूप से पूर्ण कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular