Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeअंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य मुठभेड़ के दौरान दबोचा, इनोवा कार...

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य मुठभेड़ के दौरान दबोचा, इनोवा कार और असलाह बरामद

अवधनामा संवाददाता

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में थाना पुलिस और एसओजी टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। पुलिस ने उसके पास से एक इनोवा कार और एक असलाह बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा वाहन चोरों व लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंर्तगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह के पर्यवेक्षण व सीओ देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी टीम ने एटा रोड स्थित पंच बिहार कालोनी के समीप चैकिंग के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम विकास पुत्र सत्यवीर निवासी एटा रोड पंच बिहार कालोनी शिकोहाबाद बताया। पुलिस ने तलाशी ली तो एक तमंचा और दो कारतूस, चोरी की एक इनोवा कार भी बरामद किया है। वहीं एक अन्य बदमाश भाग जाने में सफल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह बदमाश अंतराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य है। जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular