इटावा। विश्व के समस्त आर्द्र भूमि के विवेकपूर्ण उपयोग एवं उनके संरक्षण के उद्देश्य से वर्ष 1971 में 02 फरवरी के दिन रामसर वेटलैंड समझौता हुआ जोकि 1975 में लागू हुआ।जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश में 11 वेटलैंड्स को रामसर साईट के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।इसी क्रम में इटावा सफारी पार्क इटावा में 02 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय आर्द्र भूमि दिवस एवं बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला गौर,परसनी,घिरमई एवं छिपेटी के चार विद्यालयों के 75 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया।
लगभग 2.5 किमी की नेचर वाक के दौरान विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों एवं पक्षियों के बारे में जानकारी साझा की गई। सफारी पार्क के ओपन एयर थिएटर में एक गोष्ठी भी की गई जिसमे छात्र छात्राओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किये। सफारी पार्क के उप निदेशक डॉ विनय कुमार सिंह एवं बायोलॉजिस्ट बी एन सिंह द्वारा वेटलैंड दिवस,उनके महत्व एवं सरंक्षण के संबंध में जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम के दौरान सफारी पार्क के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी डॉ विनय कुमार सिंह उप निदेशक इटावा सफारी पार्क ने दी।





