Friday, October 31, 2025
spot_img
HomeItawaअंतरराष्ट्रीय साइंस कांग्रेस का आयोजन 8 व 9 दिसंबर को

अंतरराष्ट्रीय साइंस कांग्रेस का आयोजन 8 व 9 दिसंबर को

इटावा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय,कानपुर में दिनांक 8 एवं 9 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली 12 वीं अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन की अध्यक्षता डॉ आनंद कुमार सिंह कुलपति के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉक्टर ए के वर्मा को आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम में देश-विदेश से सहभागिता कर रहे वैज्ञानिकों की संख्या 250 से अधिक होने की संभावना है।उद्घाटन अवसर में डॉक्टर सुशीला देवी श्रेष्ठा,त्रिभुवन विश्वविद्यालय,काठमांडू,नेपाल एवं डॉ नरेंद्र भोजक,बीकानेर विश्वविद्यालय, राजस्थान सहित लगभग 18 राज्यों और विदेश से नाइजीरिया,यूनाइटेड स्टेट,कोट द इवोर देश के वैज्ञानिकों ने भी पंजीकरण कराया है।इस अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान समुदाय द्वारा कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह को ग्लोबल रिसर्च फॉर ए बेटर टुमारो विषय के की नोट स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया है।इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ सी एल मौर्य,अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर मुनीश कुमार, प्रोफेसर कौशल कुमार को अतिथि वक्ता के रूप में प्रतिभाग़ करने हेतु आमंत्रित किया गया है।इस परिचर्चा के उपरांत प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर निकट भविष्य में आने वाली चुनौतियों का समाधान वैज्ञानिक शोधों द्वारा किए जाने पर जोर दिया जाएगा जिससे समाज को सहायता प्राप्त होगी।कार्यक्रम संयोजक डॉoएन के शर्मा,अधिष्ठाता,कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज,इटावा एवं डॉक्टर सीमा सोनकर सदस्य आयोजन समिति द्वारा उक्त जानकारी प्राप्त कराई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular