Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसंचारी रोग अभियान सफल बनाने को अन्तर्विभागीय बैठक का आयोजन

संचारी रोग अभियान सफल बनाने को अन्तर्विभागीय बैठक का आयोजन

 

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग के उन्मूलन हेतु विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक का आयोजन किया गया।
जनपद में संचारी रोगों के उन्मूलन हेतु विशेष संचारी रोग अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा तथा 07 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक जनपद में दस्तक अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य समन्वय स्थापित कर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना है। इस अभियान में मुख्य सचिव द्वारा सभी 11 विभागों को कार्य एवं उत्तरदायित्व पूर्व में ही सौंपे जा चुके है। सभी मुख्य विभाग जैसे- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग परस्पर जनपद व ब्लाक स्तर पर माइक्रोप्लान बनाकर संचालित करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनायें तथा ब्लाक व तहसील स्तर पर प्रगति रिपोर्ट बनाकर संयुक्त रूप से जिला स्तर पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिये लोगों में जागरूकता लायी जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी समस्त अपर चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
फ़ोटो न 2
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular