Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeऑपरेशन ‘कवच’ के तहत सीमा पर सघन चेकिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी...

ऑपरेशन ‘कवच’ के तहत सीमा पर सघन चेकिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीमा चौकी खुनुवा, पुलिस चौकी खुनुवा एवं कस्टम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत विशेष एंटी-स्मगलिंग ड्राइव चलाया गया। इस दौरान संयुक्त गश्त के साथ सघन चेकिंग अभियान भी संचालित किया गया।

अभियान के दौरान टीम ने सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गहन जांच की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी। अधिकारियों ने बताया कि तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

इस मौके पर निरीक्षक रामप्रताप सिंह, आर.के. गोकलानी, चौकी प्रभारी खुनुवा वीरेन्द्र पासवान, अनिल गुप्ता, अजीत यादव सहित अन्य जवान मौजूद रहे। सुरक्षा एजेंसियों की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular