सिद्धार्थनगर। अब भारत-नेपाल के ककरहवा सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का जल्द ही निर्माण होगा, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा, व्यापार तथा लोगों की आवाजाही के साथ-साथ अनेक देशों से आने वाले बुद्धिस्ट पर्यटको को भी इससे बेहतर सुविधा मिलेगी।
उक्त बाते सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बतायीं। उन्होंने कहा मेरे निरंतर गृह मंत्री अमित शाह तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से प्रयास करने पर यह सुविधा हमारे जिले में मिली है।
इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के हो जाने से एक ही स्थान पर कई सरकारी एजेंसियों की मौजूदगी के कारण, यात्रियों और सामानों की जांच में लगने वाला समय कम हो जाएगा तथा व्यापार में बढ़ावा मिलेगा जिससे दोनों देशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा व्यापार में मजबूती मिलेगी इतना ही नहीं एकीकृत चेक पोस्ट से सीमा सुरक्षा भी मजबूत होगी क्योंकि यहां सभी सुरक्षा एजेंसियां एक साथ काम करेंगी एकीकृत चेक पोस्ट से जहां सीमा पार व्यापार को बढ़ावा मिलेगा वहीं व्यापारियों को इससे सीधा लाभ होगा आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
एकीकृत चेक पोस्ट के निर्माण और संचालन से सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि नेपाल सीमा पर हमारा जिला होने के कारण हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों का भी विकास होगा युक्त अवसर पर नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, राजेंद्र पांडे, मनोज मौर्या, चिनकू यादव, रमेश मणि त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष चिल्हिया विजय पांडे आदि मौजूद रहे।





