Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeएकात्म मानववाद केवल विचार नहीं,यह भारत की आत्मा की पुकार-सीतासरन त्रिपाठी

एकात्म मानववाद केवल विचार नहीं,यह भारत की आत्मा की पुकार-सीतासरन त्रिपाठी

भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी के रूप में ‌मनाई गई पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

राष्ट्रचिंतक,एकात्म मानववाद के युगद्रष्टा और भारतीय राजनीति के नैतिक आलोक स्तंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक भावपूर्ण,विचारोत्तेजक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि वरिष्ठ विचारक व भाजपा नेता सीता शरण त्रिपाठी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि”पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन भारतीय मनीषा की उस धारा से उपजा है,जो व्यक्ति को न केवल शरीर, मन और बुद्धि के धरातल पर समझती है,बल्कि आत्मा के स्तर तक उसका आलोक करती है।’एकात्म मानववाद’ केवल एक विचार नहीं,यह भारत की आत्मा की पुकार है।”

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि “दीनदयाल जी के विचारों में वह तत्व छिपा है, जो राजनीति को सेवा का पर्याय बनाता है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए तपस्या था, और उनके सिद्धांत आज भी हर कार्यकर्ता के पथ को आलोकित करते हैं।”

गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आमजनों ने पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कृतज्ञ श्रद्धांजलि दी।उनके जीवन-दर्शन,भारतीय संस्कृति की आत्मा से जुड़ी विचारधारा और स्वावलंबी भारत की संकल्पना पर सारगर्भित विमर्श हुआ।

कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, वैचारिक गहराई और राष्ट्रभक्ति की भावना से आप्लावित रहा। वक्ताओं के शब्दों में दीनदयाल जी की आत्मा की पुकार सुनाई दी एक ऐसा भारत जो आत्मनिर्भर हो, समरस हो, और सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण हो।यह गोष्ठी न केवल स्मरण का अवसर थी,अपितु आत्ममंथन और नव संकल्प की चेतना का उद्गम भी सिद्ध हुई।

प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोष्ठी का संचालन भवानी दत्त दीक्षित ने किया।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा, जिला महामंत्री केशव सिंह, विषुव मिश्रा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा,जिला मंत्री अतुल जिला मंत्री प्रभात शुक्ला,जिला मंत्री मनोज जायसवाल,दिनेश तिवारी ब्राह्मण महासभा, गौरव सिंह,मनोज तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष,अजय दुबे पूर्व मंडल अध्यक्ष, मनोज पासी मंडल अध्यक्ष जामों निमिषा त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष भेंटुआ,श्री अवधेश गौर, राकेश सिंह अमिया,अजय सिंह गौर मंडल अध्यक्ष गौरीगंज,रामगोपाल कौशल मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना,महेंद्र मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना,सनी दुबे,उमा रमण सिंह जिलामंत्री, अभिषेक कौशिक जिला पंचायत सदस्य, सुर्यनारायण तिवारी, हिन्देश सिंह,रणवीर सिंह मंडल अध्यक्ष,विद्यमान तिवारी,शेखर तिवारी मण्डल अध्यक्ष, सुरेश तिवारी जय शंकर त्रिवेदी मुन्ना आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular