Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurआस पास के गरीब व निर्बल व्यक्तियों को मत्स्य पालन से लाभ...

आस पास के गरीब व निर्बल व्यक्तियों को मत्स्य पालन से लाभ हेतु प्रेरित करें. डा0 संजय

 

अवधनामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी . कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग  डा0 संजय कुमार निषाद आज जिला पंचायत सभागार में अपने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं लाभार्थियों के साथ बैठक किया और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया तथा संबंधित अधिकारियों को मत्स्य विभाग को और दुरुस्त करने को निर्देशित किया।डॉ0 संजय कुमार निषाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के 100 दिन पूरे होने पर बताया कि प्रदेश में मत्स्य विकास की अपार संभावनायें है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में गरीब मछुआ समुदाय के व्यक्तियों जिनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुदृढ़ नहीं है या वह भूमिहीन है तो भूमिहीन व्यक्तियों को कोल्ड चेन की परियोजनाओं यथा साइकिल विथ आइस बाक्सए मोटर साइकिल विथ आइस बाक्सए थ्री व्हिलर विथ आइस बाक्स की सुविधा दी जा रही है। डॉ0 निषाद ने बैंकयार्ड आर0ए0एस0 की जानकारी देते हुए मत्स्य गतिविधियों से जुड़ने हेतु मछुआ समाज के लोगों से अपील भी की। साथ ही उन्होंने बडे़ मत्स्य पालकध्मत्स्य व्यवसायियों से यह भी अनुरोध किया कि अपने आस पास के गरीब व निर्बल व्यक्तियों को मत्स्य पालन से लाभ हेतु प्रेरित करें ताकि उनके मत्स्य पालन तालाबध्यूनिट से दिन प्रतिदिन मछलियों का क्रय कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें तथा उत्पादन स्थल पर उत्पादक को भी अधिक से अधिक आय प्राप्त हो सके।मंत्री  द्वारा अपने संबोधन में प्रदेश में मत्स्य पालन हेतु पर्याप्त मात्रा में मत्स्य अंगुलिका की उपलब्धता हेतु अधिक से अधिक हैचरियों की स्थापना तथा पुरानी संचालित हैचरियों को नवीन तकनीकी से संचालित किये जाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022.23 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु आनलाइन आवेदन दिनांक 01ण्07ण्2022 से प्रारम्भ किये जा चुके है जिसमें सभी इच्छुक व्यक्ति अपने संसाधन एवं क्षमता के अनुरूप आनलाइन आवेदन करते हुए योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। डॉ0 निषाद ने कहा कि मात्स्यिकी क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में से है और मात्स्यिकी क्षेत्र एवं मछुआ समुदायों की समस्याओं के निराकरण और मत्स्य कृषकों विशेषकर लघु उद्यम से जुड़ेए महिला अनुसूचित जातिए अनुसूचित जनजाति एवं मछुआ समुदाय के विकास के प्रति दृढ़संकल्पित है। मत्स्य पट्टेधारकों एवं मछुआ समुदाय के व्यक्तियों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए शतप्रतिशत राज्य सहायतित दो नई योजनाओं यथा निषादराज बोट योजना एवं मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का शुभारम्भ इस वित्तीय वर्ष से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular