Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurशुक्रवार परेड तथा पुलिस लाइन का  किया निरीक्षण

शुक्रवार परेड तथा पुलिस लाइन का  किया निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान 

हमीरपुर : पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा शुक्रवार की परेड व पुलिस लाइन हमीरपुर का निरीक्षण किया गया इस क्रम मेपरेड की सलामी ले कर परेड/ड्रिल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास कराया गया व शस्त्र हैंडलिंग के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। यूपी-112 की गाड़ियों (2 पहिया/4 पहिया) के रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया गया, वाहन में मौजूद उपकरणों एवं साफ-सफाई को बड़ी बारीकी से देखा गया।
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर नें अर्दली रूम तथा यातायात कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।  पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर  वहां की साफ-सफाई को देखा  और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस के साथ फील्ड यूनिट का निरीक्षण  भी किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य संबंधित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular