Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurघायल युवक की इलाज के दौरान मौत

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

 

अवधनामा संवाददाता

हमीरपुर। डग्गामार वाहन की टक्कर से घायल युवक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। यह घटना राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास हुई थी। मझगवां थाना क्षेत्र के इटौरा निवासी अजीत अपने गांव से बाइक पर सवार होकर राठ आ रहा था। तभी रास्ते में कुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार डग्गामार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक अजीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इलाज के लिए राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल अजीत का प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। और उरई मेडिकल कॉलेज से अजीत को झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज से उसे ग्वालियर ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अजीत विवाहित था। अपने दो भाइयों में छोटा था। पिता के नाम पांच बीघा और उसकी मां कस्तूरी के नाम तीन बीघा कृषि भूमि है। अचानक हुई इस घटना से मृतक युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular