Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeMarqueeभाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की घर घर जा कर जानकारी दी

भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की घर घर जा कर जानकारी दी

चन्दौसी (संभल ( मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “8 साल बेमिसाल” अभियान चन्दौसी नगर के शक्तिकेन्द्र संभल गेट पर चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पत्रक भी वितरित किए।

मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पिछले 8 वर्षों में सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से लोगोंमें उत्साह देखा गया।

शक्ति केंद्र संयोजक अमन कोली ने बताया कि योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना ने 8 वर्षों में बदली लाखों छात्रों की तकदीर,छात्रवृत्ति वितरण में पारदर्शिता से लाखों छात्रों को मिला लाभ,गरीब छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाओं में योगी सरकार ने किए निरंतर सुधार ,अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के छात्रों को मिली 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की मदद की गई है।

आज के जनसंपर्क में कार्यक्रम संयोजक तरुण नीरज,सहसंयोजक अभिनव शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सतीश अरोरा,मनोज कठेरिया,हरेन्द्र कोहली,जिला आई टी सहसंयोजक शुभम अग्रवाल,कमल ढिंगरा, बूथ अध्यक्ष परमेश राणा,राजू कश्यप, उमेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular