इंडियन डेंटल एसोशिएशन सुल्तानपुर का पद ग्रहण समारोह संपन्न

0
31
डॉ मनोज सिंह अध्यक्ष व डॉक्टर  भारत  सिंह सचिव चुने गए।
सुल्तानपुर।आईडीए  की वार्षिक बैठक शनिवार की शाम नगर के एक होटल  में  आई  डी ए के सचिव डॉक्टर  भारत  सिंह की  अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में शहर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक डॉ. कुलदीप पाण्डेय , डॉ. पावन रिबेलो, डॉ. वी. के. यादव सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। इस बैठक में डॉ. मनोज सिंह को वर्ष 2025 के लिए आईडीए सुल्तानपुर का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया, वहीं वर्तमान अध्यक्ष डॉ. रजनीश मेहरोत्रा को भावपूर्ण विदाई दी गईसाथ ही, वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष पद पर डॉ. वी. के. यादव और सचिव पद पर डॉ. एम. रजा को नामित किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह ने कहा कि संगठन के हित के लिए में संघर्ष करता रहूंगा जहां पर भी हमारी जरूरत पड़ेगी वहां में सभी लोगों के साथ उपस्थित   रहूंगा  आइडिया के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप पाण्डेय  ने कहा कि एकता में ही शक्ति है हम सभी लोगों को एक साथ एकजुट रहना है कोई भी समस्या आने पर सभी लोग एक साथ रहकर उसे समस्या का निदान करेंगे तभी उसका हल निकलेगा बैठक में डॉ. आशुतोष पांडे, डॉ. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. अवनीश मिश्रा, डॉ. मनीष यादव, डॉ. ताबिश बारी, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. रवि जायसवाल, डॉ. आलोक साहू और डॉ. जे. पी. गुप्ता सहित कई अन्य चिकित्सकों ने सहभागिता की।
बैठक में संगठन की भावी योजनाओं और दंत चिकित्सा क्षेत्र के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव डॉक्टर इंद्र सिंह द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here