Wednesday, August 27, 2025
spot_img
HomeItawaभारतीय पूर्व सैनिक लीग ने शहीदों के परिवारजनों को किया सम्मानित

भारतीय पूर्व सैनिक लीग ने शहीदों के परिवारजनों को किया सम्मानित

अवधनामा संवाददाता

इटावा। भरथना रोड पर स्थित एक पैलेस में गति वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारतीय पूर्व सैनिक लीग का वार्षिक समारोह जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर रघुराज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि ज्योति गुप्ता वाइफ ऑफ श्री कुलदीप गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद,विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सत्यवान यादव,सामाजिक विकास समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिपाही राम यादव जी एवं स्वतंत्रता सेनानी/समाज उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा०हरिशंकर पटेल मौजूद रहे ,कार्यक्रम में जिला के सभी शहीद परिजनों को सम्मानित किया गया जिसमें 1962 65 71 की लड़ाई में हुए शहीद परिजन जिसमें शाहिद श्री दरबारी लाल यादव की पत्नी श्रीमती कंठ श्री शाहिद विश्राम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती उर्मिला देवी शाहिद श्री सुरेश चंद्र शुक्ला की पत्नी श्रीमती ब्रजराज किशोरी शाहिद श्री गुरपाल सिंह की पुत्रवधू श्रीमती राजकुमारी शाहिद श्री नितिन यादव के पिता श्री बलबीर सिंह यादव जी शाहिद संदीप सिंह परिहार की पत्नी श्रीमती राधा देवी पुलवामा शहीद श्री राम वकील की पत्नी श्रीमती गीता देवी को भारतीय पूर्व सैनिक लीग के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया पूर्व सैनिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष के सामने निम्न मांगे रखी नंबर 1 जलकर गृह कर माफ करना नंबर दो इटावा के अंदर शाहिद पार्क का निर्माण करवाना जिस पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने पूर्ण रूप से भरोसा दिलाया कि आपकी मांगों को जरूर पूरा करने की कोशिश करूंगी जिला इटावा महामंत्री श्री कृपाल सिंह कोषाध्यक्ष श्री बृजेश सिंह उपाध्यक्ष श्री लाइक सिंह श्री श्याम वीर सिंह श्री सहदेव सिंह श्री रणवीर सिंह श्री गजराज सिंह श्री रघुराज सिंह श्री जितेंद्र यादव श्री रामदास यादव एवं समस्त तहसीलों से तहसील चकरनगर तहसील ताखा तहसील भरथना तहसील जसवंत नगर तहसील सैफई ब्लॉक बाडपुरा ब्लॉक महेवा से भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया।तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार नेम सिंह यादव राम विलास यादव श्री श्री चंद पाल सुरेंद्र पाल सिंह बृजमोहन यादव पूर्व प्रधान शीशपाल सिंह श्री राम अवतार श्री एसपी सिंह सुनील शर्मा हरिओम यादव नारायण यादव भुवनेश यादव विजयपाल सिंह राजीव कुमार विनोद कुमार एवं समस्त जिला के पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अंत में भारत माता की जय घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular