Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarquee'जब महिलाओं को समाज में मिलेगा सम्मान, तभी सफल होगा भारत: राहुल...

‘जब महिलाओं को समाज में मिलेगा सम्मान, तभी सफल होगा भारत: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भारत वास्तव में तभी सफल होगा, जब महिलाओं को समाज में समान स्थान मिलेगा।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि महिलाओं को राजनीति में अपना उचित स्थान लेना चाहिए और भारत की नियति को आकार देना चाहिए। इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी के नाम पर इंदिरा फेलोशिप में आवेदन करने के लिए एक लिंक भी साझा किया।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘भारत वास्तव में तभी सफल होगा, जब महिलाओं को हमारे समाज में समान स्थान मिलेगा। इंदिरा फेलोशिप महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में बदलाव लाने का प्रयास करती है। उन्हें राजनीति में अपना उचित स्थान लेना चाहिए और भारत की नियति को आकार देना चाहिए।

दरअसल, इंदिरा फेलोशिप भारतीय युवा कांग्रेस की एक पहल है, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा शाखा है। इंदिरा फेलोशिप ‘इंदिरा एक्टिविटी सेंटर’ को और व्यवस्थित करने के लिए अपने संबंधित जिले के साथ मिलकर काम करेगी। वह लोकतांत्रिक भागीदारी के साथ-साथ तीन प्रमुख क्षेत्रों जागरूकता, भाईचारा और राष्ट्र निर्माण में काम करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular