Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeInternationalभारत ने ठुकराया राष्ट्रसंघ के मध्यस्थता प्रस्ताव को

भारत ने ठुकराया राष्ट्रसंघ के मध्यस्थता प्रस्ताव को

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कश्मीर के बारे में राष्ट्रसंघ के मध्यस्थता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

रवीश कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में कहा कि कश्मीर संकट के समाधान में भारत, किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को स्वीकार नहीं करता। उनका कहना था कि कश्मीर, भारत का अटूट अंग है।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावपर चिंता व्यक्त करते हुए रविवार को दोनो पक्षों से मांग की है कि वे कश्मीर के मुद्दे को लेकर मध्यस्थता के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर मामले को राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव के आधार पर सुलझाना चाहिए।

ज्ञात रहे कि भारत के विपरीत पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दे पर अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय की मध्यस्थता को स्वीकार करने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular