गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडल कार्यशाला शनिवार को पाली ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवचरन प्रसाद ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पिछड़ा आयोग के सदस्य और जिला महामंत्री डॉ. आर डी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि भाजपा का आत्मनिर्भर संकल्प अभियान 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक चलाया जाएगा।
डॉ. आर डी सिंह ने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह देश की संस्कृति और स्वाभिमान को भी मज़बूत करेगा।
ब्लॉक प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक शशी प्रताप सिंह, क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा मनोज सिंह एवं रविंद्र तिवारी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मोर्चा मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम में दयाशंकर सिंह, राजू पांडेय, विजय मिश्रा, मनोज मौर्य, रामेंद्र मिश्रा, दिनेश मिश्रा, नेबुलाल गुप्ता, राममिलन यादव, राजेंद्र पाल, प्रभु नाथ पांडेय, संजय तिवारी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।