Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमहाराणा प्रताप का पराक्रम नही भूल सकता है हिंदुस्तान

महाराणा प्रताप का पराक्रम नही भूल सकता है हिंदुस्तान

 
क्षत्रिय महासभा ने कार्यक्रम कर मनाया छत्रसाल का जन्मोत्सव
 
ललितपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का एक कार्यक्रम कार्यालय ललितपुर पर मेबाड़ नरेश महाराणा प्रताप एवम बुन्देलखण्ड केसरी महाराजा छत्रसाल जु देव की जयंती धूम धाम से मनाई गयी। उपस्थित सभी लोगो ने महाराणा प्रताप के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। बुन्देलखण्ड केसरी महाराजा छत्रसाल जु देव के शासन काल पर एक दोहा प्रचलित है। इत जमुना उत नर्वदा, इत चंबल उत टॉस। छत्रसाल से लडऩे को रही न काहू होस। महाराजा छत्रसाल ने अनेको युद्ध मे मुगलों को धूल चटाई थी। आगामी 5 जून को सरस्वती इंटर कालेज मड़ावरा में विशाल सम्मान समारोह एवम शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर रूप रेखा तैयार की। बैठक को संबोधित करते हुये जिला महामंत्री भगवत सिंह बैस ने कहा कि 5 जून 2022 को सरस्वती इंटर कालेज मड़ावरा ललितपुर में जन्म जयंती  मनाई जाएगी। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजा बुन्देला, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जयकुमार सिंह एवं सागर से जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के समस्त समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों का संम्मान समारोह होगा। कार्यक्रम के पूर्व ट्रैक्टर एजेंसी से गिरार चौराहा बस स्टेंड बाजार होते हुए सरस्वती इंटर कालेज मड़ावरा ललितपुर में समापन होगा। इसके बाद सम्मान समारोह एवम सभा सम्पन्न होगी। कार्यक्रम में समाज के समस्त महानुभाओं से उपस्थित रहने की अपील की। बैठक में प्रमुख रूप से कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह परमार, जिला महामंत्री भगवत सिंह बैस, भूपेंद्र सिंह तोमर, बॉबी राजा, नारायणसिंह सेंगर, भोले राजा, वालेन्द्र सिंह, चंद्रपाल सिंह परमार, नारायण सिंह सेंगर, रवि राजा, पुष्पेंद्र सिंह परमार, अमित राजा, अजय सिंह, अभय प्रताप सिंह, रविन्द्र सिंह परमार, प्रदीप सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, अमर सिंह तोमर, कल्याण सिंह राजावत, रोहित सिंह चौहान, अजय राजा आदि उपस्थित रहे। संचालन भगवत सिंह बैस ने किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular