Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurदो मई को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य करेंगे विशाल...

दो मई को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य करेंगे विशाल नामांकन

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश रजक एड. ने बताया कि दिनांक 2 मई को को इंडिया गठबंधन के झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य झांसी में झांसी में विशाल समर्थकों के साथ नामांकन करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय और प्रदेश के इंडिया गठबंधन के नेतागण उपस्थित रहेंगे जिसमें मुख्य तौर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और पूर्व सांसद कृभको के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, बुंदेलखंड कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, सागर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुडडू राजा, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राहुल रिछारिया, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव प्रेम नारायण पाल, इण्डिया गठबन्धन के झांसी ललितपुर के सभी जिलाध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेतागढ़ उपस्थित रहेंगे। ललितपुर से कार्यकर्ता सुबह 8 बजे से बसों एवं अन्य साधनों से काफिले के साथ झांसी के लिए रवाना होंगे और सभी साथी 9.30 झांसी लक्ष्मी तालाब (कालीयन) के पास एकत्रित होंगे और विशाल जुलूस के साथ नामांकन मैं शामिल रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular