Monday, March 9, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaश्मशान घाट पर हुआ लकड़ी बैंक का उद्धघाटन

श्मशान घाट पर हुआ लकड़ी बैंक का उद्धघाटन

Inauguration of wood bank at the crematorium

अवधनामा संवाददाता

बस्ती समेत जिले के 6 मृतकों के परिजनों को दी गई निःशुल्क लकड़ी

अयोध्या। (Ayodhya)  श्रीरामाय सेवा ट्रस्ट ने रामराज की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मानव सेवा का कार्य करेगा उक्त विचार श्री रामाय सेवा ट्रस्ट मंगलवार को श्मशान घाट अयोध्या पर मंगलवार को स्थापित निशुल्क लकड़ी बैंक के उद्घाटन अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक अयोध्या कुलभूषण स्वामी राजकुमार दास अधिकारी श्रीराम वल्लभा कुंज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा की कोरोना महामारी के समय श्मशान घाटों में दाह संस्कार हेतु लकड़ी का अभाव और उच्च दरों पर बिक्री को देखते हुए रामायसेवा ट्रस्ट का यह कार्य जरूरतमंदों असहाय और निराश्रित लोगों के लिए सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर रामायसेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी प्रबंधक महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि लकड़ी बैंक की स्थापना आपदा के समय अपने मानवीय दायित्वों का निर्वहन करने के लिए किया गया है। जिससे प्रत्येक मृतक के परिजनों के साथ सहयोग करते हुए संवेदना व्यक्त कर सकें ट्रस्ट निशुल्क लकड़ी बैंक मृतकों के दाह संस्कार हेतु असहाय निराश्रित लोगों को लकड़ी उपलब्ध कराएगा जिससे उन्हें अंतिम संस्कार में दिक्कत ना हो। रामायसेवा ट्रस्ट आज के सामाजिक परिवेश में राम राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए संपूर्ण अयोध्या जनपद में काम करेगा ट्रस्ट अपने कर्तव्यों का निर्वाहन जनसामान्य की सेवा के प्रति सजग एवं प्रयत्नशील रहेगा। श्री उपाध्याय ने अयोध्या के सक्षम संपन्न लोगों का आवाहन करते हुए कहा की निशुल्क लकड़ी बैंक में जो भी दान दाता लकड़ी का दान करना चाहेंगे उनका सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के लोग आज समाज के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं यही रामराज्य की सामाजिक संकल्पना है। निशुल्क लकड़ी बैंक का संचालन का दायित्व अयोध्या के लोकप्रिय समाजसेवी श्री रितेश दास और उनके साथियों को दिया गया है जो जरूरतमंदों को 350 किलो लकड़ी उपलब्ध कराएंगे। निशुल्क लकड़ी बैंक के उद्घाटन अवसर पर प्रमुख रूप से महंत रमेश दास, पार्षद कमलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा देवेंद्र सिंह, संदीप मिश्र, निजी सचिव महापौर गोविंद सुंदरम, रामकिशोर यादव जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम उपस्थित रहें। लकड़ी बैंक उद्धघाटन अवसर पर  जरूरतमंदों को दाह संस्कार हेतु लकड़ी दी गई जिनमें मृतक सरजू प्रसाद अयोध्या, रामा पांडे बस्ती, राम सुंदर वर्मा वशिष्ट कुंड, महंत हरिदास, राम जग यादव के परिजनों को 350 किलो लकड़ी निःशुल्क  उपलब्ध कराई गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular